CG Chunav Result: रायपुर के 60 वार्डों में बीजेपी प्रत्याशी की हुई जीत, किसकी चमकी किस्मत, लिस्ट जारी

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। बीजेपी 15 साल बाद शानदार वापसी करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने रिकॉर्ड जीत अपने नाम की है। उन्होंने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 1 लाख 53 हजार 290 वोटों के अंतर से हराया है। ऐतिहासिक जीत से बीजेपी में जबरदस्त खुशी है।

70 वार्डों में किसकी चमकी किस्मत

शहर के 70 वार्डों में बीजेपी के 60 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का स्वाद चखा है। चलिए बताते हैं कि कौन से वार्ड में किसकी जीत हुई..

शहर के 70 वार्ड में इनकी हुई जीत, देखें..

  1. संदीप साहू ( कांग्रेस )
  2. भगतराम हरवंश ( भाजपा)
  3. डॉ. मनमोहन मनहरे ( भाजपा)
  4. नंद कुमार साहू ( भाजपा)
  5. अंबिका साहू ( भाजपा)
  6. खगपति सोनी ( भाजपा)
  7. खेमकुमार सेन ( भाजपा)
  8. सावि​त्री धीवर ( निर्दलीय)
  9. गोपेश कुमार साहू ( भाजपा)
  10. देवदत्त द्विवेदी ( भाजपा)
  11. मोहन साहू ( भाजपा)
  12. साधना प्रमोद साहू ( भाजपा)
  13. महेंद्र खोडियार ( भाजपा)
  14. सूर्यकांत राठौर ( भाजपा)
  15. राजेश देवांगन ( भाजपा)
  16. गज्जू साहू ( भाजपा)
  17. प्रमिला साहू ( भाजपा)
  18. सोहन साहू ( भाजपा)
  19. प्रीतम ठाकुर ( भाजपा)
  20. अमन ठाकुर ( भाजपा)
  21. गायत्री सुनील चंद्राकर ( भाजपा)
  22. मीना ठाकुर ( भाजपा)
  23. रोनिता जगत प्रकाश ( कांग्रेस )
  24. दीपमनीराम साहू ( कांग्रेस )
  25. भोलाराम साहू ( भाजपा)
  26. रामहीन कुर्रे ( भाजपा)
  27. अवतार सिंह बागल ( भाजपा)
  28. कृतिका जैन ( भाजपा)
  29. कैलाश बेहरा ( भाजपा)
  30. राजेश कुमार गुप्ता ( भाजपा)
  31. पुष्पा रोहित साहू ( भाजपा)
  32. प्रभा मनोज विश्वकर्मा ( भाजपा)
  33. प्रदीप कुमार वर्मा ( भाजपा)
  34. आकाश तिवारी ( निर्दलीय)
  35. शेख मुशीर ( कांग्रेस )
  36. श्वेता विश्वकर्मा ( भाजपा)
  37. दीपक जायसवाल ( भाजपा)
  38. आनंद अग्रवाल ( भाजपा)
  39. सुमन अशोक पांडेय ( भाजपा)
  40. आशु चंद्रवंशी ( भाजपा)
  41. सरिता दुबे ( भाजपा)
  42. अंबर अग्रवाल ( भाजपा)
  43. अजय साहू ( भाजपा)
  44. मुरली शर्मा ( भाजपा)
  45. अर्जुमन एजाज ढेबर ( कांग्रेस )
  46. संजना संतोष हियाल ( भाजपा)
  47. संतोष साहू ( भाजपा)
  48. महेश ध्रुव ( भाजपा)
  49. अनामिका सिंह ( भाजपा)
  50. गायत्री नौरंगे ( भाजपा)
  51. रेणु जयंत साहू ( कांग्रेस )
  52. विनय पंकज निर्मलकर ( भाजपा)
  53. मनोज जांगड़े ( भाजपा)
  54. सुषमा तिलक साहू ( भाजपा)
  55. विनय प्रताप सिंह ध्रुव ( भाजपा)
  56. सचिन मेघानी ( भाजपा)
  57. अमर गिदवानी ( भाजपा)
  58. स्वप्निल मिश्रा ( भाजपा)
  59. अंजलि जितेंद्र गोलछा ( भाजपा)
  60. रमेश सपहा ( भाजपा)
  61. रवि सोनकर ( भाजपा)
  62. बद्री प्रसाद गुप्ता ( भाजपा)
  63. प्रमोद कुमार साहू ( भाजपा)
  64. मनोज वर्मा ( भाजपा)
  65. जयश्री नायक ( कांग्रेस )
  66. कृष्णा सोनकर ( निर्दलीय)
  67. ममता तिवारी ( भाजपा)
  68. दुर्गा यादराम साहू ( भाजपा)
  69. महेंद्र औसर ( भाजपा)
  70. अर्जुन यादव ( भाजपा)

मुख्यमंत्री सीएम ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा- प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

मीनल चौबे ने कही ये बात

भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा, ये जीत भ्रष्टाचार के जनता के गुस्से की है। पिछले 15 सालों में कांग्रेस ने जनता को सिवाय धोखे के कुछ नहीं दिया। अब रायपुर का चौतरफा विकास होगा। उन्होंने कहा, दीप्ति चुनाव नहीं हारी हैं, कांग्रेस की हार हुई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button