भाजपा प्रत्याशी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में जारी चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां जांजगीर चांपा में नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वह वार्ड 14 से पार्षद प्रत्याशी थी। मौत के बाद नपं में शोक की लहर है। बताया गया कि सिजेरियन डिलवरी के बाद टांकों में सूजन आ जाने से पीड़ित महिला का उपचार चल रहा था। करीब 1 महीने के बाद बीती रात निधन हो गया।

25 दिन पहले हुआ था सिजेरियन ऑपरेशन

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर गर्भवती थी। 25 दिन पूर्व उनका सिजेरियन ऑपरेशन से जचकी कराई गई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद घर आ गई थी। इसी दौरान घर पर सीमामनी को असहनीय दर्द हुआ। फिर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई हैं। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की रविवार शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके पहले सीमामनी दिवाकर नवागढ़ वार्ड 3 से से पार्षद थी। इस बार वार्ड 14 से भाजपा की प्रत्याशी थी, व चुनाव की तैयारी चल रही थी। मौत के वार्ड में सन्नाटा पसर गया है।

………..

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button