CG Election : लोगों के बीच पहुंचे मंत्री को अचानक आ गया गुस्सा, वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। हार जीत के दावों के बीच सोशल मीडिया में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंत्री अपने पीए पर भड़ास निकाल रहे हैं। इधर वीडियो सामने आते ही बीजेपी हमलावर हो गई है।

गांव का दौरा कर मंत्री कर रहे वोट की अपील
चुनाव का ऐलान होते ही अब प्रचार-प्रसार भी तेज हो गए हैं। इसी के चलते मंत्री अमरजीत भगत गांव-गांव का दौरा कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इस दौरान एक जरूरतमंद और गरीब महिला मंत्री से शिकायत की जिस पर मंत्री हाईपर होते दिखे और अपने पीए पर सारा भड़ास उतार दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button