Advertisement Here

छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ तीसरे चरण का चुनाव, 7 सीटों में 168 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, 4 जून को आएगा परिणाम

छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों में जारी तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। छत्तीसगढ़ में बचे 7 सीटों में चुनाव हुए। इसी के साथ ही प्रदेश 11 लोकसभा सीटों में चुनाव संपन्न हो गया है। आज हुए तीसरे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 66.87 फीसद रहा। यह आंकड़ा कल तक और बढ़ जाएगा। तीसरे चरण में 7 सीटो में 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अब जनता ने किस पर अपना भरोसा जताया है यह 4 जून को पता चलेगा।

ऐस रहा पिछले दो चरणों का वोटिंग प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सिर्फ बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को हुआ। नक्सली खौफ के बीच यहां बंपर वोटिंग हुई। इस बार 67.56 फीसद मतदान हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल को तीन लोकसभा सीटों में दूसरे चरण का चुनाव हुआ। दूसरे चरण का अंतिम वोटिंग प्रतिशत 76.24 प्रतिशत रहा। अब तीसरे चरण के चुनाव में 7 सीटों में 7 मई को चुनाव संपन्न हुआ। 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 66.87 फीसद रहा। फिलहाल यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

शाम 5 बजे तक ऐसा रहा वोटिंग प्रतिशत

बिलासपुर – 60.05%

बेलतरा – 61.69%
बिलासपुर – 54.57%
बिल्हा – 63.80%
कोटा – 58.60%
लोरमी – 62.77%
मस्तूरी – 53.40%
मुंगेली – 63.17%
तखतपुर – 63.12%

दुर्ग – 67.33%

अहिवारा – 68.48%
बेमेतरा – 71.33%
भिलाई नगर – 59.86%
दुर्ग सिटी – 63.78%
दुर्ग ग्रामीण – 69.49%
नवागढ़ – 68.02%
पाटन – 71.23%
साजा – 69.01%
वैशाली नगर – 63.84%

जांजगीर चांपा – 62.44%

अकलतरा – 62.12%
भिलाईगढ़ – 64.23%
चंद्रपुर – 64.50%
जैजैपुर – 60.42%
जांजगीर चांपा – 68.45%
कसडोल – 62.16%
पामगढ़ – 60.90%
सक्ती – 56.27%

कोरबा – 70.60%

बैंकुठपुर – 76.65%
भरपुर सोनहत – 79.90%
कटघोरा – 70.29%
कोरबा – 58.03%
मनेंद्रगढ़ – 67.83%
मरवाही – 71.46%
पाली तनाखार – 76.49%
रामपुर – 68.44%

रायगढ़ – 75.84%

धरमजयगढ़ – 81.76%
जशपुर – 72.55%
खरसिया – 79.97%
कुनकुरी – 76.14%
लैलुंगा – 80.89%
पत्थलगांव – 75.65%
रायगढ़ – 71.67%
सारंगढ़ – 70.79%

रायपुर – 61.25%

अभनपुर – 67.58%
आरंग – 67.99%
बलौदाबाजार – 68.66%
भाटापारा – 65.91%
धरसींवा – 72.61%
रायपुर ग्रामीण – 52.83%
रायपुर सिटी उत्तर – 53.44%
रायपुर सिटी दक्षिण -57.23%
रायपुर सिटी पश्चिम – 50.08%

सरगुजा – 74.17%

अंबिकापुर – 70.46%
भटगांव – 73.98%
लूंड्रा – 75.62%
प्रतापुपर – 77.73%
प्रेमनगर – 74.66%
रामानुजगंज – 72.96%
सामरी – 76.37%
सीतापुर – 71.93%

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button