Advertisement Here

CG Lok Sabha Election: कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा को बनाया उम्मीदवार, अब 4 सीटों पर बना सस्पेंस

रायपुर. कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से कोंटा के विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बस्तर में पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लखमा विपरीत परिस्थिति में भी कोंटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले विधायक रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। बैज वर्तमान में बस्तर से सांसद भी हैं। लखमा का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ होगा।

एक और पूर्व मंत्री पर खेला दांव
कांग्रेस ने अब तक कुल 7 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से टिकट दी है। अब अब पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा लखमा तीसरे पूर्व मंत्री होंगे जिस पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

इस वजह से मिली टिकट
लखमा बस्तर क्षेत्र के चर्चित राजनेता है। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीते आए हैं। आदिवासी समाज में भी उनकी मजबूत पैठ है।

अभी भी इन चार सीटों पर प्रत्याशियों का इंतजार
बिलासपुर
रायगढ़
सरगुजा
कांकेर

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button