CG Naxal News: नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर पर लगाई आग, लगाया बैनर पोस्टर

उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग में मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं आगजनी की घटना के बाद नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाया है।

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही नक्सल गतिविधियां भी तेज हो गई है। बीती रात नक्सलियों ने कोण्डागांव जिला में जमकर उत्पात मचाया है। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग में मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं आगजनी की घटना के बाद नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाया है।

यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का है। जहां नक्सलियों ने बीती रात मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। आगजनी के बाद नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाया। वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि बीते दिनों बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा थाना के पोलमपल्ली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया था।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button