Advertisement Here

CG Second Phase voting : छत्तीसगढ़ में जारी है दूसरे चरण का मतदान, देखिए कहां बढ़ा वोटिंग प्रतिशत

रायपुर। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी। छत्‍तीसगढ़ में एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहेंगे। वोटिंग के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत हुआ मतदान

  1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -16.76%
  2. मनेंद्रगढ़ – 20.37 %
  3. बैकुंठपुर – 19.04 %
  4. प्रेमनगर – 23.28%
  5. भटगांव – 25.18%
  6. प्रतापपुर (एसटी) – 26.50%
  7. रामानुजगंज (एसटी) – 23.80%
  8. समरी (एसटी) – 24.90%
  9. लुंड्रा (एसटी) – 22.00%
  10. अंबिकापुर – 19.19%
  11. सीतापुर (एसटी) – 19.04%
  12. जशपुर (एसटी) – 23.16%
  13. कुनकुड़ी (एसटी) – 25.27%
  14. पत्थलगांव (एसटी) – 21.08%
  15. लैलूंगा (एसटी) – 25.07%
  16. रायगढ़ – 20.07%
  17. सारंगढ़ (एससी) – 17.80%
  18. खरसिया – 24.47%

19.धरमजयगढ़ (एसटी) – 21.43%

  1. रामपुर (एसटी) – 21.98%
  2. कोरबा – 17.54%
  3. कटघोड़ा -20.99%
  4. पाली-तानाखार (एसटी) – 19.37%
  5. मरवाही (एसटी) – 26.13%
  6. कोटा – 09.12%
  7. लोरमी – 23.23%
  8. मुंगेली (एससी) – 22.09%
  9. तखतपुर – 16.44%
  10. बिल्हा – 12.59%
  11. बिलासपुर – 12.62%
  12. बेलतरा – 14.81%
  13. मस्तूरी (एससी) – 17.50%
  14. अकलतरा – 22.66%
  15. जांजगीर-चांपा – 19.80%
  16. सक्ती – 15.65 %
  17. चंद्रपुर – 07.00%
  18. जैजेपुर – 17.30%
  19. पामगढ़ (एससी) – 16.01%
  20. सरायपाली (एससी) – 21.83%
  21. बासना – 20.18%
  22. खल्लारी – 24.02%
  23. महासमुंद – 21.09%
  24. बिलाईगढ़ (एससी) – 18.19%
  25. कसडोल – 21.29%
  26. बलौदा बाजार – 22.15%
  27. भाटापारा – 24.05%
  28. धरसींवा – 18.63%
  29. रायपुर सिटी ग्रामीण – 18.25%
  30. रायपुर सिटी वेस्ट – 17.14%
  31. रायपुर सिटी नॉर्थ – 18.60%
  32. रायपुर सिटी साउथ – 17.30%
  33. आरंग(एससी) – 21.00%
  34. अभनपुर – 24.00%
  35. राजिम – 18.60%
  36. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) – 18.81%
  37. सिहावा (एसटी) – 11.90%

57 कुरुड – 15.20%

  1. धमतरी – 14.10%
  2. संजारी बालोद – 23.95%
  3. डोंडी लोहारा (एसटी) – 21.32%
  4. गुंडरदेही – 20.25%
  5. पाटन – 21.67%
  6. दुर्ग ग्रामीण – 20.97%
  7. दुर्ग सिटी – 17.62%
  8. भिलाई नगर – 18.71%
  9. वैशाली नगर – 15.03%
  10. अहिवारा (एससी) – 19.75 %
  11. साजा – 17.16%
  12. बेमेतरा – 18.05%
  13. नवागढ़ (एससी) – 28.23%

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button