CG Vyapam: छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए व्यापमं ने जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट में जाकर अपनी प्रोफाइनल में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइन पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्तकर प्रिंट आउट ले सकते हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य हैए बिना पहचान पत्र के परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले अभ्यर्थी पहुंचे।

प्रवेश पत्र में फोटो डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर पहुंचे। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button