Advertisement Here

अब चक्रीय चक्रवात बरपाएगा कहर, फिर से होगी बारिश, 33 जिलों को चेतावनी

प्रदेश में हुई बारिश के बाद दिन के तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। बीते 24 घंटे में दिन का पारा 5 से 7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में रात का पारा भी 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद ठिठुरन बढ़ सकती है। बता दें कि उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं। दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के मध्य भाग में बादल छाए हुए हैं। दिन में कई जिलों में हल्की वर्षा हो रही है। इससे अभीरात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

बना हुआ है सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे विदर्भ तथा तेलंगाना के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बुधवार को दक्षिण से आने वाली हवा का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में कम होने के कारण मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

27 जनवरी से फिर हो सकती है बारिश

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 27 जनवरी को फिर हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले संभावित है। 26 से 27 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने और आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

जिला अधिकतम न्यूनतम
तापमान डिग्री सेल्सियस में
अंबिकापुर 20.8 5.8

पेण्ड्रारोड 18.3 11.2

दुर्ग 24.6 13.6

बिलासपुर 18.8 15.2

जगदलपुर 29.6 17.4

राजनांदगांव 24.7 17.5

रायपुर 21.7 18.7

जशपुर. सुबह 8 बजे कोहरे का आलम।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button