CGPSC 2025 के लिए बढ़ाए गए 26 पद, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के जारी नोटिफिकेशन में 26 पदों की बढ़ोतरी की है। आयोग ने सहकारिता विभाग में सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी के 19 और सहायक पंजीयक के 7 पदों को शामिल किया है। पहले 238 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था, 265 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी परीक्षा नोटिफिकेशन में आयोग ने समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक पद को भी शामिल किया है।

सीजीपीएससी को प्राप्त प्रस्ताव के बाद पदों की संख्या में संशोधित किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 दिसंबर तक फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को भी शुल्क देना होगा।

त्रुटि सुधार: 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक।
मुख्य परीक्षा: 16 से 19 मई 2026 तक।

इनके लिए भर्ती

पद संख्या
राज्य प्रशासनिक सेवा 14
राज्य पुलिस सेवा 28
राज्य वित्त सेवा 02
समाज कल्याण सहायक संचालक 01
राज्य कर सहायक आयुक्त 10
श्रम पदाधिकारी 02
रोजगार अधिकारी 04
सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी 04
जिला पंजीयक 03
मुख्य नपा अधिकारी वर्ग ख 18
मुख्य नपा अधिकारी वर्ग ग 33
परियोजना अधिकारी 05
छग़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 16
नायब तहसीलदार 53
राज्य कर निरीक्षक 17
आबकारी उप निरीक्षक 11
उप पंजीयक 12
सहायक जेल अधीक्षक 06
सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी 19
सहायक पंजीयक 07

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button