छत्तीसगढ़ कैडर के IAS ने नहीं दी संपत्ति का लेखा-जोखा, देखिए नाम

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस ने अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया है, इनमें से किसी अफसरों के पास पैतृक संपत्ति है, तो किसी ने अपनी कमाई से अपनी संपत्ति अर्जित की है। कुछ संपत्तियों खुद के नाम पर है, तो कुछ संपत्तियों में उनकी पत्नी की हिस्सेदारी है।
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों की संपत्तियों को खंगाला, तो कई रोचक जानकारी सामने आई। सबसे पहले 1989, 1991, 1992 और 1993 बैच के आईएएस की जानकारी दी जा रही है। इसमें केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आईएएस अफसर अमित अग्रवाल के पास एक ही संपत्ति है। जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के पास तीन संपत्तियां हैं। खास बात यह है कि आईएएस अफसरों के पास दिल्ली, रायपुर, भोपाल सहित अन्य राज्यों में भी स्वयं की संपत्तियां हैं।
भोपाल जिले के बरखेड़ी कलां हुजूर में 0.25 एकड़ खेती की जमीन 1995 में 90 हजार 300 रुपए में खरीदी। वर्तमान कीमत 50 लाख रुपए हैं। जमीन स्वयं के नाम पर है। जमीन से कोई आय नहीं।
रायपुर के कचना में खेती की 0.25 एकड़ जमीन 2007 में स्वयं के नाम पर 6.26 लाख रुपए में खरीदी थी। जमीन की वर्तमान कीमत 50 लाख रुपए हैं। जमीन से कोई आय नहीं है।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 427 वर्ग गज की आवासी जमीन है। यह जमीन उनके नाना ने उनके नाम पर 21 हजार 500 रुपए में 1986 को खरीदी थी।
तेलंगाना में 2.5 एकड़ कृषि भूमि है। इससे 1991 में खरीदा गया था। उस समय इसकी कीमत 37 हजार 500 रुपए थी। वर्तमान में यह जमीन 2 करोड़ की है। यह जमीन उनकी मां और बहन के नाम पर भी है।
नवा रायपुर में एक आवासीय मकान है। यह मकान 78.64 लाख में खरीदा था। वर्तमान में इसकी कीमत 85 लाख है। यह मकान हाउसिंग बोर्ड से लिया था।
रायपुर के धरमपुरा में एक आवासी प्लाट है। वर्तमान कीमत 4 लाख 47 हजार 401 रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा।
लाभांडी में 3773 वर्ग फीट का एक प्लैट है। वर्तमान कीमत 92 लाख 99 हजार रुपए हैं। यह उनकी पत्नी के नाम पर भी है।
नवा रायपुर में खुद के नाम पर 4041.4 वर्ग फीट का आवासी प्लाट है। वर्तमान कीमत 50 लाख 10 हजार 163 रुपए हैं। इसे एनआरडीए से खरीदा था।
इन अफसरों ने नहीं दी जानकारी
छत्तीसगढ़ कैडर के छह आईएएस अफसर ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इसमें 2009 बैच के आईएएस समीर विश्नोई, 2010 बैच की आईएएस रानू साहू, 2011 बैच के आईएएस निलेश कुमार क्षीरसागर, 2013 बैच के आईएएस विनीत नंदनवार, 2014 बैच के आईएएस कुंदन कुमार और 2014 बैच के अफसर एस. जयवर्धन का नाम शामिल हैं। आईएएस समीर विश्नोई और रानू साहू फिलहाल जेल में हैं।
161 आईएएस ने दी जानकारी
केंद्र के निर्देश के बाद हर साल आईएएस अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करते हैं। इस बार दिसम्बर 2024 तक की जानकारी दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के 161 आईएएस अफसर शामिल हैं। जब संपत्ति खरीदी थी, उस समय की कीमत और वर्तमान कीमत और संपत्ति किसके-किसके नाम पर है बताना होता है।