women’s T20 tournament में छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत, मिजोरम को 9 विकेट से हराया

रायपुर. बीसीसीआई अंडर-19 महिला टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ अपनी गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत दूसरे मुकाबले में मिजोरम को 9 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के मैदान में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की बल्लेबाजों को छत्तीसगढ़ की गेंदबाजों टिकने नहीं दिया और मिजोरम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 41 रन ही बनाने दिया। छत्तीसगढ़ की गेंदबाज महक नरवसे व शांती बघेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

5.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य : 42 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने 5.2 ओवर में ही केवल एक विकेट खोकर 45 रन बना लिए और 9 विकेट से मिजोरम को हरा दिया। कल्पना पांडे ने 27 और शेख नाजिया ने 10 रन बनाए।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button