छत्तीसगढ़ की तनु ने जीता युगल खिताब, पुरुष जोड़ी को भी पदक

राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की तनु चंद्रा ने पहली पारी अपनी युगल जोड़ीदार के साथ बालिका युगल खिताब जीतने में सफल रही। वहीं, बालक वर्ग में प्रदेश के दिव्यांश अग्रवाल व मानस भट्टाचार्य कांस्य पदक अपने नाम किया।

भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की गई बालिका बालिका युगल फाइनल में तनु चंद्रा ने अपनी जोड़ीदार के साथ तीसरी वरीय दुर्गा ईशा और तारिनी सूरी की जोड़ी को 23-21, 21-15 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पहली बार दो पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया और सचिव संजय मिश्रा ने बधाई दी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button