Advertisement Here

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड, पूर्व मंत्री अमरजीत के थे करीब

वे छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। अचानक सुसाइड की घटना से कांग्रेस नेताओं को झटका लगा है..

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर ​निकलकर सामने आ रही है। यहां के एक कांग्रेसी नेता ने आत्महत्या कर लिया है। मृतक सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे। वे छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। अचानक सुसाइड की घटना से कांग्रेस नेताओं को झटका लगा है। निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

इधर सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान बिलखते परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि कल ही सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ घाटों तक बैठे थे। इसके बाद वह उठकर घर गए और फांसी लगा ली।

जानकारी के अनुसार उन्होंने यशोधरा नामक एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। यशोधरा कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में में दोनों में जमकर बहस हुई है। फिलहाल पुलिस सभी कठियों को जोड़कर नेता के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button