महिलाओं के खिलाफ बढ़ गए अपराध, 2024 में दर्ज हुए 2564 केस, रेप के 1293 मामले

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 2023 की अपेक्षा 2024 में 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। राज्य पुलिस के आकड़ों के अनुसार, 2023 में महिलाओं के खिलाफ 2287 और इसी अवधि में 2024 के दौरान 2564 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा मामले दुष्कर्म के 1293 हैं। वहीं, छेड़छाड़ के 1023 और उत्पीड़न के 248 मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के आकडो़ं के अनुसार 2023 की अपेक्षा 2022 में 12 फीसदी महिला अपराधों में कमी आई थी। इसमें हर साल 12 फीसदी से ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। राज्य पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की सती और कार्रवाई के कारण लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए सामने आ रहे हैं। जबकि पहले लोग शिकायत करने में डरते और समाज में इज्ज्त का प्रश्न मानते थे। अब जागरुकता के चलते महिलाएं शिकायत दर्ज करवा रहीं हैं। शिकायतों की जांच करने के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, महिलाओं के बच्चों के खिलाफ दर्ज प्रकरण की विवेचना के बाद कोर्ट में चालान पेश किए जा रहे हैं।

एक्सपर्ट व्यू

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सरकार, पुलिस, न्यायपालिका और समाज को मिलकर काम करना होगा। उन्हें सशक्त बनाने और अधिकारों के संबंध में जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही पुलिस और न्यायपालिका को भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में अधिक संवेदनशील और सक्रिय होने की जरूरत है। इसके लिए समाज को भी महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता को बदलने की बहुत आवश्यकता है। समाज व परिवार के अग्रणी लोगों को चाहिए कि वे पीड़ित व परेशान महिला की हिमत बनें और उसे आश्वस्त करें कि वे उनके साथ हैं। जहां जरूरत पड़े, वहां उनका सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और कानूनी मार्गदर्शन भी करें।

  • भगवानू नायक, अधिवक्ता रायपुर

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button