सुकमा में CRPF जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से मारी गोली

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल इलाके में तैनात सीआरपीएफ 227 वाहिनी के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने सर्विस रायफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने बताया की मानपुर मोहला के रहने वाले 32 साल के जवान गौकरण ने शनिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। उसकी ड्यूटी गार्ड रूम में लगी हुई थी। इसी दौरान अपने सर्विस बंदूक से खुद के कनपटी में गोली मार ली। गोली सुबह करीब 7.30 से 8 बजे के लगभग मारी। गोली की आवाज सुनते ही अन्य सीआरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचा गया था। फिलहाल पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button