दर्दनाक : संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, प्रसव के बाद से थी लापता

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रसव कराने आई महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। प्रसव के बाद से महिला अस्पताल से लापता चल रही थी। मृतक महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। जिसके 7 घंटे बाद गांधी चौक के दुर्गा मंदिर के पास उसका शव मिला है।

बता दे, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सूरजपुर जिला के ग्राम गौरा में इलाज के लिए महिला को लेकर आए थे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल यह पूरा मामला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button