Advertisement Here

मुर्दे में आई जान! अंतिम संस्कार से पहले महिला हो गई जिंदा, लोग बोले- चमत्कार हो गया.. जानिए पूरा मामला

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच महिला अचानक उठ खड़ी हुई। फिलहाल अब उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

मर कर आखिर कैसे कोई जिंदा हो सकता है। ये सिर्फ फिल्मों में ही होता है। लेकिन यह वाक्या असल जीवन में भी हुआ है। छत्तीसगढ़ में सामने आए एक मामले ने लोगों को बेहद चौंका दिया है। जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं। बताया गया कि महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच महिला अचानक उठ खड़ी हुई। फिलहाल अब उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह है पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना इलाके की निवासी रामरती देवी (72) अपने पुत्र के पास छत्तीसगढ़ के कोरबा में रह रही थी। उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर बेटे ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की सांस थम गई। डॉक्टरों ने जांच भी किया। जिसके बाद डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

मौत के बाद परिवार शोक में डूब गया। बिहार में इसकी जानकारी दी गई। वहीं परिवार शव को लेकर बिहार पहुंचे। बेगूसराय में घर वाले पहले से ही दाह संस्कार की तैयार कर चुके थे। घर पहुंचते ही महिला के शरीर में कुछ हलचल हुआ। सीपीआर की वजह से फिर महिला की सांस चलने लगी है।

बेटे मुरारी ने बताया कि औरंगाबाद के आसपास ने मां के शव को एक बार फिर हाथ लगाया तो शरीर में कुछ हलचल महसूस हुई। इसके बाद इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है और सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। महिला के जिंदा होने की खबर से गांव में एक ओर जहां हैरानी है तो वहीं खुशी की लहर भी है। फिलहाल हम इसकी पुष्टि नहीं करते है। सोशल मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button