दिवाली पर बढ़ी प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग, खरीदारों ने दिल खोलकर किया खर्च

कोलकाता. इस बार दिवाली पर भारतीय उपभोक्ताओं में खर्च का नया पैटर्न दिखाई दिया। प्रीमियम मोबाइल, बड़े स्क्रीन वाले टीवी और हाई-एंड घरेलू उपकरणों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नवरात्र से लेकर दिवाली तक 30 हजार रुपए से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोनों की बिक्री ने अब तक का सर्वोच्च स्तर छूआ है। वहीं 43 इंच और उससे बड़े टेलीविजन पहली बार 32 इंच मॉडल से ज्यादा बिके। बाजार अनुसंधान एजेंसियों और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के मुताबिक इस त्योहारी सीजन में महंगे उत्पादों की बिक्री में औसतन 45 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

क्या कहती है रिपोर्ट

मोबाइल फोन ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 30 हजार रुपए से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन ने कुल बिक्री में 28त्न हिस्सेदारी दर्ज की, जो पिछले वर्ष के 23त्न से अधिक है। इस सेगमेंट में 64-65त्न स्मार्टफोन फाइनेंसिंग रूट से खरीदे गए, जबकि आमतौर पर यह आंकड़ा 53-54त्न के बीच रहता है। टीवी कैटेगरी में भी रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली। 43 इंच टीवी की बिक्री कुल 28त्न तक पहुंच गई, जबकि 32 इंच टीवी की हिस्सेदारी घटकर 25त्न रह गई। जीएसटी कटौती के बाद दोनों मॉडलों के बीच कीमत का अंतर घटकर केवल 2-3 हजार रुपए रह गया, जिससे खरीदारों का झुकाव बड़ी स्क्रीन की ओर बढ़ा।

इनकी मांग ज्यादा

साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और 75 इंच तक के बड़े टीवी जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग सबसे ज्यादा रही। कई कंपनियों के बड़े कैपेसिटी वाले मॉडल दिवाली स पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए। हायर इंडिया के अध्यक्ष सतीश एन.एस. ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं में प्रीमियम प्रोडक्ट्स के प्रति झुकाव पहले से कहीं अधिक रहा। उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता और आसान फाइनेंसिंग विकल्पों ने बिक्री को जबरदस्त बल दिया है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button