दिल्ली सबसे प्रदूषित, नॉर्थ-ईस्ट नया हॉटस्पॉट बना

नई दिल्ली. देश के 60 प्रतिशत जिलों में सालाना पीएम 2.5 का स्तर भारतीय मानकों से ज्यादा है। कुल 749 जिलों में से 447 में प्रदूषण तय समय सीमा से अधिक है। सबसे प्रदूषित 50 जिलों में लगभग आधे दिल्ली-असम के हैं। दिल्ली देश में सबसे ज्यादा प्रूदषित है। यहां सालाना पीएम 2.5 का स्तर 101 एमजीसीएम रहा है। यह डब्ल्यूएचओ के मानकों से 20 गुना ज्यादा है। वहीं उत्तर-पूर्वी भारत में असम और त्रिपुरा उभरते हुए प्रदूषण के हॉट स्पॉट हैं।

गंगा का मैदानी इलाका हो रहा जहरीला… देश का सबसे प्रदूषित हिस्सा गंगा के मैदानी इलाके हैं। यह सर्दियों गर्मियों और मॉनसून के बाद भी प्रदूषण से घिरा रहता है। यह दावा सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने अपनी स्टडी में किया है। त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और चंडीगढ़ के सभी जिले ऐसे हैं जहां मॉनूसन को छोड़ कर पूरे साल प्रदूषण तय मानकों से अधिक रहता है।

मास्क पहनने से कर रहे इनकार

प्रदूषण के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों में खतरे के प्रति उदासीन भाव आ गया है। लोगों को लगने लगा है कि चाहे मास्क पहनें या न पहनें, हालात वैसे ही रहेंगे। कई लोग मास्क पहनने से इनकार कर रहे हैं। एक एन95 मास्क की कीमत 100-250 रुपये है। डॉक्टरों ने कहा है कि इसे नियमित बदलना चाहिए।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button