Diwali 2025: पुष्य नक्षत्र दो दिन, सराफा के लिए रहेगा खास

रायपुर. दिवाली महापर्व का आगाज इस बार दो दिन14 और 15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ होने जा रहा है। इसलिए बाजारों में ज्यादा रौनक है। ग्राहकों में भी खासा उत्साह है। इसे देखते हुए सराफा बाजार में जोरदार तैयारियां की गई हैं।

दुकानों और शोरूम के सामने स्वागत द्वार सजाए गए हैं। क्योंकि पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली का मुहूर्त खास मायने रखता है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र धनवर्षा का संयोग लेकर आ रहा है। जो कि मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार को दिनभर रहेगा। ऐसे समय में सोना-चांदी के जेवर, प्रापर्टी खरीदना विशेष फलदायी संयोग बना रहे हैं। इसे देखते हुए हर सेक्टर के व्यापारियों को खासी उमीदें हैं।

ऐसे बना संयोग

ज्योतिषी एवं पंडित मनोज शुक्ल के अनुसार इस दिवाली उत्सव के समय पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अर्थात दोनों दिन खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि बुधवार को उदयातिथि पर होने से पूरे दिन मान्य है।

शंकराचार्य आश्रम के ज्योतिषी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ ने कहा कि कार्तिक कृष्ण का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी पक्ष में दिवाली उत्सव की पर्व आता है। मुहूर्तों में पुष्यनक्षत्र सर्वसिद्ध माना गया है। ऐसा ही संयोग इस बार शुभ सिद्ध योग बन रहा है। अत: ग्रह, नक्षत्रों की अनुकूलता मंगलदायक और फलदायी माना गया है। पुष्य नक्षत्र आभूषण, वाहन, मकान, जमीन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य उत्तम योग पुष्य के सहयोग से बन रहे हैं।

खरीदारी के उत्तम लग्न

9 से 11 बजे तक वृश्चिक लग्न, स्थिर लग्न

दोपहर 2.53 से 4.24 तक कुंभ लग्न स्थिर लग्न

शाम 5. 52 से 7.24 तक मेष लग्न, उत्तम योग

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button