Advertisement Here

छत्तीसगढ़ में नहीं दिखा बंद का असर, खुले रहे सभी प्रमुख बाजार, दिनभर रही चहल-पहल

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद किया है। यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बंद को अपना समर्थन ​दिया है। लेकिन बंद का असर रायपुर शहर में नहीं दिख रहा है। आम दिनों तक तरह सभी प्रमुख बाजारें खुली है। आॅटो, बस का संचालन आम दिनों की तरह जारी है। इसके अलावा पेट्रोल समेत अन्य जरूरत की दुकानें खुली हुई है।

बता दें कि पंजाब में किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर हड़ताल में शामिल हो गए। वहीं आज किसान मोर्चा के ऐलान पर भारत बंद है। जिसके आज राज्य में असर नहीं के सामान है।

बैंकुठपुर, कोंडागांव में बंद कराने निकले कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बंद को लेकर गुरुवार शाम को आदेश जारी किया था।वहीं बंद को व्यापारियों ने समर्थन दिया था, बावजूद आज बंद का असर नहीं है। वहीं आज सुबह कई कांग्रेसी नेता दुकान बंद कराने सड़क पर उतरे।

बैंकुठपुर में आज सुबह से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रैली निकालकर लोगों से बंद की अपील की। इधर कोंडागांव में भी कांग्रेस ने नेता मोहन मरकान भी दुकान बंद कराने निकले। इधर रायपुर में कुछ नेता ही बंद को लेकर सक्रिय दिखे। बावजूद सभी प्रमुख बाजारों में आज दिनों की तरह चहल—पहल है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button