एक हजार जगहों पर होगा होलिका दहन, नगर निगम ने सड़कों पर डाली मुरुम

रायपुर. रंगों का पर्व होली की तैयारियां पूरे शहर में जोरशोर से चल रही है। जगह-जगह होलिका दहन करने के लिए मोहल्ले और कॉलोनियों की टोलियां जुट गई हैं। वहीं, नगर निगम ने बाजारों से लेकर मुख्य सड़कों पर होलिका जलाने के लिए मुरम डालने का काम पूरा कर लिया है। वहीं, बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी से लेकर खोवा, मिठाई, नमकीन की खरीदारी से लगातार ग्राहकी बनी हुई है।

दो मार्च को राजधानी में होलिका दहन का उल्लास देर रात तक इस बार रहेगा। क्योंकि भद्रा को मानने वाले लोग रात 12 बजे के बाद ही होलिका दहन करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब होलिका दहन के सुबह रंगोत्सव की धूम पर ब्रेक लगा है। पूर्णिमा तिथि और चंद्र ग्रहण होने से तीन मार्च को इस बार रंग-गुलाल खेलने का उल्लास नहीं रहेगा।

पेयजल आपूर्ति की दिक्कत नहीं होगी

जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि रंगोत्सव के दिन 4 मार्च को सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button