Advertisement Here

मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कही ये बात

Singer Pankaj Udhas passed away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज ​निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से करोड़ों फैंस को तगड़ा झटका लगा है। निधन की खबर फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस समेत देश के फिल्मी सितारे समेत राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, उन्होंने अपने सुमधुर आवाज से भारतीय संगीत को उच्चतम स्थान पर ले जाने का काम किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

बता दें कि लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर के निधन की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button