बीच सड़क पर फिर हुई मारपीट, गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के फाड़ दिए कपड़े

रायपुर। रायपुर में कोलकाता-नागपुर नेशनल हाईवे पर जोरा इलाके में शनिवार देर रात फिर जमकर मारपीट हुई। दो कार में सवार लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। इसी जगह पर ठीक एक दिन पहले भी युवक-युवतियों के बीच गाड़ी की टक्कर के बाद मारपीट हुई थी। इस बार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 10 आरोपियों को महज 100 मिनट के भीतर ही दबोच लिया। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना 8 अक्टूबर की रात साढ़े 12 बजे के करीब तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जोरा ओवरब्रिज के पास दो कार चालकों के बीच नेशनल हाईवे पर साइड लेने को लेकर विवाद हो गया। ये दोनों कार चालक एक-दूसरे को ओवरटेक कर आगे जाना चाहते थे।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button