Advertisement Here

CG Election 2023 : चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस MLA के खिलाफ FIR दर्ज, महिला से दुर्व्यवहार मामले में हुई कार्रवाई

CG Election 2023 : जशपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान से पहले कांग्रेस विधायक समेत 6 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले इसका वीडियो वायरल हुआ था।

कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज ने महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया है। विधायक ने धक्का-मुक्की कर महिला का फ़ोन छीन लिया। इस मामले में विधायक समेत कांग्रेस के 6 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस विधायक समेत सभी कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button