हैवान बना युवक, भेड़-बकरियों की तरह परिवार के 5 लोगों को हथौड़ा और टंगिया से काट डाला, फिर कर लिया सुसाइड

Chhattisgarh Crime News:छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की खौफनाक तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। जघन्य हत्या के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

हथौड़ा और टंगिया से काट डाला

Chhattisgarh Crime News: जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का यह मामला महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव का है। बताया गया कि आरोपी ने बड़ी बेहरमी से हथौड़ा और टंगिया से वार कर पांचों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। खौफनाक तरीके से घर को श्मशान घाट बनाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना के बाद जब घर पहुंची तो मंजर देख दिल दहल गया।

घर के चारों ओर खून ही खून फैला हुआ था। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। किस आरोपी ने किस वजह से परिवार को एक एक कर काट डाला यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button