छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईएएस अफसरों की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ कैडर के 1995 बैच के दो आईएएस गौरव द्विवेदी व मनिंदर कौर द्विवेदी है। दोनों पति-पत्नी है और दोनों केंद्रीय प्रतिनियु​क्ति पर है। इसमें पति की तुलना में पत्नी के पास अ​धिक संप​त्ति है। वहीं 1997 बैच में छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईएएस है। ये आईएएस निहारिका बारीक और सुबोध कुमार सिंह है। इन दोनों के पास उत्तर प्रदेश में संप​त्ति है। वहीं आईएएस सिंह के पास 11 संप​त्ति है। इसमें कुछ संप​त्तियाें में उनकी पत्नी की भी हिस्सेदारी है। इसके अलावा विरासत में भी संप​त्ति मिली है।

गौरव द्विवेदी, केंद्रीय प्रतिनियु​क्ति पर

  • रायपुर के पुरैना में एक एचआईजी डुप्लेक्स डिलक्स मकान है, जो स्वयं के नाम पर है। इसे  29 लाख 35 हजार 933 रुपए में खरीदा था। इससे सालाना करीब 3 लाख 60 हजार रुपए की आय होती है।

मनिंदर कौर द्विवेदी, केंद्रीय प्रतिनियु​क्ति पर

  • रायपुर के टेमरी में स्वयं के नाम पर जमीन है। इसे तीन लाख में खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत 3 लाख रुपए ही है।
  • रायपुर के धरमपुर में एक 448 वर्ग मीटर का एक प्लाट है। इसे हाउसिंग बोर्ड से 5.42 लाख रुपए में स्वयं के नाम से खरीदा था। वर्तमान कीमत अभी भी 5.42 लाख रुपए है।
  • रायपुर के रायपुरा में 1452 वर्ग फीट का आवास है। इसे एनआरडीए से 21.13 लाख रुपए में स्वयं के नाम से खरीदा था। वर्तमान कीमत 21.13 लाख रुपए है।

निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव

  • ओडि़शा के भुवनेश्वर में 5.5 डिसमिल जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर 2003 में 2 लाख 15 हजार रुपए में खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए हैं।
  • रायपुर के धरमपुरा में 4067.28 वर्ग फीट का प्लाट है। इसे स्वयं के नाम पर 2008 में 5 लाख 50 हजार रुपए में हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इसकी वर्तमान लगभग 55 लाख है।
  • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 1650 वर्ग फीट का प्लैट है। इसे 2019 में 45 लाख 90 हजार में स्वयं व पति के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 1.20 करोड़ है।
  • नवा रायपुर में 312.50 वर्गमीटर आवासीय भूमि है। इसे 2021 में 41 लाख 76 हजार 563 रुपए में स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए हैं।

सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव

  • रायपुर के धरमपुरा में 0.028 हेक्टेयर कृ​षि जमीन है। इसे 2007 में 1.50 लाख रुपए में स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 9.26 लाख रुपए हैं।
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में कृ​षि जमीन है। यह जमीन उनकी पत्नी को विरासत में मिली थी। इसकी वर्तमान कीमत करीब 25 लाख रुपए हैं।
  • लखनऊ में 200 वर्ग मीटर में एक मकान है। यह पत्नी के नाम पर है। इसके लिए बैंक से लोन भी लिया था। इसकी वर्तमान कीमत करीब 99 लाख है।
  • रायपुर के सड्डू में 4000 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट है। इसे 2008 में 7.44 लाख रुपए में स्वयं के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 36 लाख है।
  • इंदिरा नगर लखनऊ में 236.65 वर्ग मीटर का मकान है। इसे 1997 में खरीदी गया था। शादी के समय उनकी पत्नी को उनके पिता ने दी ​थी। इसकी वर्तमान कीमत 108 लाख रुपए है।
  • रायपुर के डूंडा में 4000 वर्ग फीट का स्वयं के नाम पर आवासीय प्लाट है। 2009 में इसे 4.80 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 34 लाख रुपए है।
  • रायपुर के धरमपुरा में आवासीय प्लाट 6219 वर्ग फीट का है। स्वयं के नाम पर इसे खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 48 लाख है। इसे स्वयं की बचत और लोन लेकर खरीदा था।
  • लखनऊ में एक पत्नी के नाम पर मकान है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। इसकी कीमत करीब 71 लाख रुपए है। इसका किराया पत्नी के नाम पर आता है।
  • नवा रायपुर में 374.33 वर्गमीटर का मकान है। इसे 35.94 लाख रुपए में खरीदा था। इसमें 75 फीसदी हिस्सा उनका और 25 फीसदी हिस्सा उनकी पत्नी का है। इसके लिए बैंक से लोन लिया था।

-रायपुर के सड्डू में 1500 वर्ग फीट का मकान है। इसे स्वयं के नाम पर लगभग 29.60 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान ​कीमत लगभग 60 लाख है। इससे सालाना 350400 रुपए की आय होती है।

  • रायपुर में पत्नी के नाम पर 4000 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट है। इसे 16.80 लाख में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 30 लाख रुपए हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button