स्कंदषष्ठी महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल
Governor attends Skanda Shashthi festival

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका कल भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। महोत्सव अंतर्गत ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा एवं दम्पत्ति पूजा पश्चात् महापूर्णाहुति हुई।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











