खुशखबरी… एसी, टीवी सहित 175 वस्तुओं पर जीएसटी कटौती!

नई दिल्ली. जीएसटी परिषद की 3 और 4 सितंबर को होने वाली बैठक में 175 उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी की दरों में कटौती की जा सकती है। इनमें हाइब्रिड कार, एयर कंडीशन (एसी), टेलीविजन सेट और शैंपू शामिल हो सकते हैं। बैठक में वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी प्रणाली में लगभग एक दशक का सबसे बड़ा सुधार होगा।

सूत्रों के मुताबिक टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट और शैंपू जैसी उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है। इससे इन क्षेत्रों की कंपनियों के कारोबार में जबरदस्त तेजी आने की संभावना है। एयर कंडीशनर और टेलीविजन सेट पर अक्टूबर में शुरू होने वाले दिवाली शॉपिंग सीजन से पहले टैक्स 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो सकता है।

उर्वरक, कृषि मशीनरी, ट्रैक्टर व उनके पुर्जों जैसी प्रमुख निर्यात वस्तुओं पर जीएसटी 12 या 18% से घटाकर 5% करने की योजना है। यह कटौती कपड़ा क्षेत्र पर भी लागू होगी, ताकि कपड़ा निर्माताओं को बड़ी राहत मिल सके। प्रस्तावित कर कटौती से छोटी कारों की बिक्री में फिर से उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि, बड़ी कारों (लंबाई 4 मीटर से अधिक) टैक्स 28 से बढ़कर 40% जीएसटी लगाया जा सकता है। कोयला जैसी वस्तुओं के साथ सट्टेबाजी, कैसीनो और घुड़दौड़ जैसी सेवाओं पर भी कर बढ़ाने की योजना है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button