Insuranceहेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म या 5 फीसदी हो सकता है
सुधार का ऐलान 28 और 12 फीसदी टैक्स स्लैब होगा खत्म

नई दिल्ली. देश के लोगों को जीएसटी में भारी राहत देकर उनकी दीपावली शुभ बनाने की तैयारी है। जीएसटी सुधारों के तहत जल्दी ही 28 और 12फीसदी का टैक्स स्लैब समाप्त हो जाएगा और कुछ हानिकारक वस्तुओं (सिन गुड्स) को छोड़कर अधिकतर चीजों पर 18 व 5फीसदी टैक्स रह जाएगा। अनेक वस्तुओं को शून्य टैक्स श्रेणी में लाया जाएगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार टैक्स दरें तय करने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में ‘अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों’ की घोषणा कर टैक्स राहत के स्पष्ट संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार दिवाली 2025 तक लागू हो सकते हैं। मोदी की घोषणा के बाद वित्त मंत्रालय ने जीएसटी काउंसिल को एक प्रस्ताव पेश किया।
इसमें स्ट्रक्चरल रिफॉर्म, टैक्स रेट को कम करना और जीएसटी को आसान बनाने के उपाय शामिल हैं। इन प्रस्तावों में मौजूदा 0फीसदी 5फीसदी, 12फीसदी , 18फीसदी और 28फीसदी के स्लैब को घटाकर ‘स्टैंडर्ड और मेरिट’ वाले 5 व 18 फीसदी वाले सिर्फ दो स्लैब रखने का प्रस्ताव है। चुनिंदा सिन गुड्स पर 40 फीसदी जीएसटी लगाया जा सकता है।यों मिलेगी टैक्स में बड़ी राहत
12फीसदी टैक्स वाले दूध पाउडर, सूखे मेवे, फ्रोजन सब्जियां, सॉसेज, पास्ता, जैम, भुजिया सहित नमकीन, टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, कालीन, छाते, साइकिल, बर्तन, फर्नीचर, पेंसिल, जूट या कपास से बने हैंडबैग और 1,000 रुपए से कम कीमत के जूतों पर 5त्न टैक्स संभव
मौजूदा 28फीसदीजीएसटी स्लैब में आने वाली करीब 90 फीसदी चीजें 18फीसदी स्लैब में
हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म या 5फीसदी
सिन गुड्स (नशा आदि बुरी आदतें)वाले 5-7 आइटम्स पर अधिकतम 40फीसदी तक जीएसटी लग सकता है।
दवाइयां, फूड, शिक्षा आदि पर टैक्स शून्य या 5फीसदी का सुझाव
एसी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी वस्तुओं पर मौजूदा 28 से घटाकर 18फीसदी का प्रस्ताव
ढांचागत सुधार इनपुट व आउटपुट टैक्स दरें समान होंगी, स्वदेशी सामान को बढ़ावा
नियम आसान होने से टैक्स के विवाद कम होंगे
दरों को तर्कसंगत बनाना
टैक्स कम होगा, चीजें सस्ती होने से खपत बढ़ेगी।
दो प्रमुख स्लैब स्टैंडर्ड व मेरिट। खास चीजों पर स्पेशल रेट लगाना।
लाइफ को आसान बनाना
छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप के लिए रजिस्ट्रेशन आसान











