Advertisement Here

Heavy Rain: भीषण गर्मी के बीच यहां हुई आफत की बारिश, 13 मरे, कई अभी भी फंसे, देश से टूटा संपर्क

Stone Quarry Collapses In Mizoram: मिजोरम के आइजोल जिले में आज भारी बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “इलाके में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रेस्क्यू अभियान में बाधा आ रही है।”

बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद
Mizoram Flood: इस हादसे के बाद इलाके के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन से कई राजमार्ग और प्रमुख सड़कें बंद कर दी गइ हैं। अधिकारियों ने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। भूस्खलन से कई राजमार्ग और प्रमुख सड़कें भी बाधित हो गई हैं।

500 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

बांग्लादेश सीमा के पास मिजोरम के लुंगलेई जिले में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण त्लाबुंग शहर के 122 परिवारों और त्लाबुंग सब डिवीजन के 492 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पिछले 12 घंटों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

रेमल के चलते असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश

भीषण चक्रवाती तूफान रेमल (Severe cyclonic storm Remal) रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के बीच टकराया था। चक्रवात रेमल ने नाजुक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल में संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था। मौसम कार्यालय ने अगले कुछ दिनों में असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button