पूर्व मंत्री कवासी लखमा की अब कैसी है तबीयत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष महंत ने जाना हाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। MMI अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में कवासी लखमा का उपचार जारी है। वहीं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज कई कांग्रेसी नेता व मंत्री पहुंचे। विधायक लखमा का हाल-चाल जानने पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। लखमा से चर्चा करने के बाद उपमुख्यमंत्री कहा कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन से उनके इलाज की समीक्षा की और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी लखमा से मिलने पहुंचे है। उन्होंने कहा है कि MMI रायपुर अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना एवं चिकित्सकों से चर्चा की। मै उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। बता दें कि मंगलवार को विधायक कवासी लखमा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे खतरे से बाहर है।











