Nari Shakti: पहाड़ों से प्यार था, इन पर चढ़ना ही जीवन का लक्ष्य बन गया

बचपन में जब ऊंचे पहाड़ों को देखती थी तो उन पर चढ़कर उन्हें अपने पास होने का अहसास करना चाहती थी, इस कारण ही मैंने सात महाद्वीपों के सात ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। अभी तक सात में से 2 पर्वत जिसमें यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के किलिमंजारों पर्वत पर चढ़ चुकी हूं। मेरा ऐसा मानना है कि यदि आप अपना लक्ष्य बनाते हो तो इसे पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि आगे बढ़ने से ही रास्ते बनते चले जाते हैं। मैंने पर्वतों पर जाने का सपना देखा और आज उसे पूरा करने की कोशिश कर रही हूं।

पर्वतों पर चढ़ने के मेरे सपने को पूरा करने के लिए घरवालों का साथ मिला। लोग कहते थे कि इतने महंगे सपने क्यों देखती हो। अपनी पढ़ाई पर फोकस करो, लेकिन मैंने अपनी पढ़ाई के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस किया और सफलता पाती गई। अब ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत कोजिअस्को अगला लक्ष्य है।

आर्थिक हालात ठीक नहीं थे: घर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि पर्वतों पर जा सकूं, लेकिन फिर भी कोशिश करती हूं और लगातार प्रयास करने से ही लोगों का साथ मिलता है तो हर मुश्किल आसान बन जाती है। राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री करने के बाद अभी फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही हूं।

अब तक की उपलब्धियां

उत्तराखंड में नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक ट्रैक 8,522 फीट

उत्तराखंड केदरकंठा ट्रैक 12500 फीट

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा 2,952 फीट

अरुणाचल प्रदेश के पर्वत चोटी गोरी चैन 21,286 फीट

यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस 18,510 फीट

अफ्रीका का सबसे ऊंचा स्वतंत्र पर्वत किलिमंजारो 19,340 फीट

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button