सेल्फी से जुड़े हादसों में भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश

वाशिंगटन. सोशल मीडिया के युग में सेल्फी का क्रेज जुनून की हदें पार कर गया। टे्रन की पटरी हो, खड़ी चट्टानें हों या मोटर बाइक पर चलते….जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने का नशा तेजी से बढ़ रहा है। एक नए अध्ययन में सेल्फी को लेकर भारत की चिंताजनक तस्वीर पेश की है।
द बार्बर लॉ फर्म की एक स्टडी ने बताया कि भारत में सेल्फी से होने वाली मौतें दुनिया में सबसे ज्यादा है। मार्च 2014 से मई 2025 के बीच दुनिया में हुए सेल्फी से जुड़े हादसों का विश्लेषण किया गया। इससे जुड़ी कुल घटनाओं में 42.1त्न अकेले भारत में हुईं। यहां 271 लोग सेल्फी के चलते हादसों का शिकार बने, जिनमें से 214 की मौत हुई और 57 घायल हुए। रिसर्च के मुताबिक, भारत में घनी आबादी, जोखिम भरे स्थानों तक आसान पहुंच और सोशल मीडिया का गहरा प्रभाव इन हादसों का प्रमुख कारण है।

कई दर्दनाक हादसे
इसी सप्ताह बरहामपुर का 22 वर्षीय यूट्यूबर सागर टुडू दुदुमा झरने में सेल्फी लेते वक्त धाराओं में बह गया।
दो माह पहले तेलंगाना में गोदावरी में सेल्फी ले रहे छह किशोर डूब गए थे।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जनवरी में 24 वर्षीय युवक पटरियों पर सेल्फी लेते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया।











