इंडिया गेट पर हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी.. डिप्टी सीएम ने छत्तीसगढ़ बुलाया, कही ये बड़ी बात

दिल्ली में इंडिया गेट पर हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी लगाने वालों को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मिलने के लिए छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि उन्होंने हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो देखा है। ये छोटे बच्चे हैं। उन्हें अलग-अलग तरह से भड़काया गया है, वह असलियत से अनजान हैं। वह बस्तर आएं और यहां 25 साल के युवाओं से मुलाकात करें, जिन्होंने आज तक टीवी नहीं देखा। उन्हें दिल्ली में बैठकर बच्चों को बरगलाया नहीं जा सकता है।

उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया

उन्होंने कहा कि बस्तर पहले बिजली, पानी और सड़क से वंचित था। बच्चों की उम्र कम है, उन्हें उचित जानकारी मिलनी चाहिए। उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया गया है। माओवाद किसी भी तरह उचित नहीं हो सकता है। जो सरकार बंदूक और तोप से बात करें वह माओवादी सरकार होती है। समाज को ऐसी सरकार कभी नहीं चाहिए। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र समाप्त नहीं होना चाहिए। अपील करते हुए कहा कि बच्चे चीजों को समझें।

माओवादी संगठन एमएमसी जोन द्वारा मुख्यमंत्रियों को युद्ध विराम के लिए लिखे पत्र पर उन्होंने कहा कि पत्र और ऑडियो दोनों उनतक पहुंचा है। वह लोग 15 फरवरी की बात कर रहे हैं। इतनी लंबी अवधि की जरूरत नहीं है, किसी भी काम के लिए 10-15 दिन पर्याप्त हैं। अगर वे सही प्रस्ताव देंगे कि करना क्या चाहते हैं तो सरकार सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button