Advertisement Here

IPS Award List: छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अधिकारियों को बनाया गया आईपीएस, देखिए नाम

छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों को IPS अवार्ड हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने द्वारा इसकी सूची जारी कर दी है। सूची में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत के अलावा दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर को भी आईपीएस अवार्ड होने की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2020 की वैकेंसी से 5 अफसर उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत IPS अवार्ड हुए हैं।

वहीं 2021 की वैकेंसी से दो अफसर दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर IPS अवार्ड हुए हैं। अब इन अफसरों को बाद में IPS बैच अवार्ड किया जाएगा। सूची जारी होने के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन 7 अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button