जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की चांदनी साहू ने जीता स्वर्ण

रायपुर. 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीतने में सफल रहे। ईटानगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ३० सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। प्रदेश की चांदनी साहू ने इंडियन राउंड 30 मीटर इवेंट में स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं, रायपुर साई सेंटर के तीरंदाज तोरण यादव 20 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

इनके अलावा इंडियन राउंड के टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम रजत पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि रिकर्व राउंड में प्रदेश के निशांत ने 8वां स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सचिव आयुष मुरारका, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैलाश मुरारका, साई सेंटर के उपनिदेशक ओलंपियन गरिमा चौधरी, प्रशिक्षक सतीशु दुबे और केसी त्रिपाठी ने बधाई दी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button