खेसारी लाल घायल! कटघोरा वनमंडल में चल रहा इलाज, वीडियो देख लगेगा झटका

गुड़ व चने में मिलाकर दवाइयां दी गई है। लेकिन खेसारी लाल अभी भी लड़खड़ा कर चल रहा था...

वनमंडल कटघोरा जंगल में खेसारी लाल घायल हैं। उसे चलने में दिक्कत हो रही है। लड़खड़ा कर चल रहा है। पेट भरने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है। खेसारी लाल की स्थिति पर वन विभाग करीब से नजर बनाए हुए है। गुड़ व चने में मिलाकर दवाइयां दी गई है। लेकिन खेसारी लाल अभी भी लड़खड़ा कर चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वन विभाग ने कटघोरा वनमंडल में विचरण करने वाले एक दंतैल हाथी का नाम खेसारी लाल रखा है। दंतैल को एतमानगर के रेंगनिया तालाब के पास दंतैल को गुड़ व चने में मिलाकर दवा दी गई है। वन विभाग की एक टीम हाथी पर लगातार निगरानी रख रही है। गौरतलब है हाथियों का एक झुंड कोरिया जिले में चला गया है, लोनर दंतैल हाथी अकेले विचरण कर रहा है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button