कुगदा गेट समपार फाटक स्थायी रूप से बंद
Kugda Gate level crossing permanently closed.

रोड़ अंडर ब्रिज के माध्यम से सड़क यातायात की सुविधा उपलब्ध होने के बाद लिया गया निर्णय
रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत कुम्हारी-सी केबिन के मध्य लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 430 (कुगदा गेट) को दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
कुगदा गेट पर लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है आरयूबी के माध्यम से सड़क यातायात की स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 430 को नियमानुसार स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
05 अक्टूबर 2026 के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 430 (कुगदा गेट) से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन नहीं किया जा रहा है।
सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील है कि वे आवागमन के लिए निर्मित आरयूबी का ही उपयोग करें तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।











