Advertisement Here

31 साल की उम्र में पहली बार विधायक बनी लक्ष्मी रजवाड़े ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए राजनीतिक सफर

Cabinet Minister Oath : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के चुने सभी घोषित नामों ने मंत्री पद की शपथ ले ली ही है। बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इसमें सबसे कम उम्र की महिला लक्ष्मी रजवाड़े उम्र 31 साल पहली बार मंत्री बनी। लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से विधायक है।

Lakshmi Rajwada : लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री है। सबसे कम उम्र में मंत्री बनी है। बता दें कि, लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी जिसमें उन्होंने भारी बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की थी। सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं।

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button