Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल, खड़गे सहित कई नेता CG में करेंगे धुआंधार प्रचार

इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के नाम शामिल है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। बता दें कि ये स्टार प्रचारक प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन दिग्गजों के नाम शामिल

सूची में केंद्र और राज्य के 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, गुरु रुद्र कुमार और दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता स्टार प्रचारक बनाए गए है।

जारी है नामांकन की प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होंगे। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button