Advertisement Here

Lok Sabha चुनाव के बाद महतारी वंदन का होगा सत्यापन, फिर होगी कटौती.. पूर्व CM भूपेश बघेल ने क्यों कहा ऐसा, जानें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana ) को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, अभी कोई वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है। जबकि भाजपा शासन में लोकसभा चुनाव के बाद राशनकार्ड सत्यापन के बहाने नाम काटे गए थे। उसी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सत्यापन होगा और महिलाओं के नाम पर कटौती शुरू हो जाएगी। अभी 70 लाख बोल रहे हैं, सत्यापन के बाद 30 लाख बच जाएंगे तो बड़ी बात होगी।

बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश में विवाहित महिलाओं की संख्या 1 करोड़ है। आपने 30 लाख महिलाओं को पहले ही नाम काट दिया है। पहले तो भाजपा ने खुद फॉर्म भरवाया। इसके बाद कभी आधार कार्ड, कभी वोटर लिस्ट जैसे चीजे मांगते रहे। इससे 30 लाख महिलाओं ने फॉर्म ही नहीं भरा।

भाजपा के नेता जब वोट मांगने गए थे, तो खुद फॉर्म भरवाए थे। इनको दोबारा फॉर्म भरवाने की क्या जरूरत थी। वोटर लिस्ट देखकर विवाहित होने का प्रमाण मिल जाता है। इनको सबके खाते में पैसा भेजना चाहिए। उन्होंने पूछा- महतारी वंदन योजना की सूची में सीएम, पूर्व सीएम और मंत्रिमंडल के सदस्यों की पत्नी का नाम है कि नहीं। पहले तो सभी को देने की बात कही थीं।

फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियों का पुराना दौर शुरू

प्रदेश में बढ़ रही नक्सली घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना बढ़ रही है। उसके नाम से वसूली भी हो रही है। वसूली की गारंटी शुरू हो गई है। महिलाओं से पैसा वसूल रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां भी हो रही है। पुराना दौर फिर से शुरू हो गया है।

एलपीजी गैस का 1200 दाम कर अब 100 रुपए किया सस्ता

एक प्रश्न के जवाब में भूपेश ने कहा, भाजपा नेताओं को सद्बुुद्धि मिले। सिलेंडर का दाम 400 रुपए था, तब हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी धरने पर बैठी थी। अभी 1200 करके 100 सस्ता किए हैं। यह लूटने का काम है या फिर सहायता करने का।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button