महतारी वंदन योजना: आधार लिंक नहीं तो रकम नहीं.. हितग्राहियों के पास आज अंतिम मौका

महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची 2 मार्च को जारी कर दी गई थी, लेकिन सूची के बाद भी बस्तर जिले में करीब साढ़े चार हजार महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया था।

विभाग ने महिलाएं पात्रता से चूके ना इसलिए 5 तारीख तक आधार लिंकिंग का समय बढ़ा दिया था। अब आज 5 तारीख को शाम 5 बजे तक महिलाएं अपना खाता लिंक करवा पाएंगी। इसके बाद किसी भी महिला का आधार लिंक पहले चरण में काम नहीं आएगा। इसके बाद दूसरे चरण के शुरू होने पर ही महिलाओं का नाम जुड़ेगा।

बस्तर जिले में 1 लाख 90 हजार महिलाएं अंतिम सूची में शामिल हैं। इन महिलाओं को पहले 8 मार्च को योजना की राशि मिलने वाली थी लेकिन सोमवार को यह खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 7 मार्च को महिलाओं के खाते में वर्चुअली पैसे डालेंगे। यानी अब महिलाओं को एक दिन पहले ही योजना के तहत 1 हजार रुपए मिल जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अरुण पांडेय ने बताया कि विभाग ने दिन-रात महिलाओं का नाम जोडऩे के लिए काम किया। इसके बाद भी अगर कोई महिला आधार लिकिंग व अन्य कारण से रह जाती हैं तो उनका नाम अगले चरण में जरूर जुड़ेगा। यह सतत जारी रहने वाली योजना है इसलिए पात्र महिलाओं का इसका फायदा आगे जरूर मिलेगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button