रायपुर में मर्डर, आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने दबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, लूटपाट जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आते रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दिनेश कुमार की पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उनके खिलाफ थाने में पहले भी मामला दर्ज है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button