21 जून को होगा सामूहिक योगाभ्यास

Mass yoga practice will be held on June 21.

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर , जांजगीर जिले में होगा विशेष आयोजन

प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Back to top button