मौसम: रायपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग में चलेगी शीतलहर, कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना

प्रदेश में रविवार को रायपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग का यह आंकड़ा सही है या नहीं, देखने वाली बात है।

दरअसल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था और यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने के बावजूद यह सामान्य से ज्यादा कम कैसे हो गया। प्रदेश में ठंड में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी में भी जनवरी के हिसाब से अच्छी ठंड पड़ रही है। मकर संक्रांति गुजर चुकी।

इसके बावजूद ठंड में कोई खास कमी नहीं आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। 18 जनवरी को रायपुर में धुंध छाने की भी संभावना है। कई इलाकों में कोहरा छाए रहेंगे। अभी जनवरी में ठंड बरकरार रहेगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button