Advertisement Here

मीनाक्षी के भरतनाट्यम ने बांधा समां, समारोह की पांचवीं शाम नृत्यों की बही बयार

रायगढ़. चक्रधर समारोह की पांचवी शाम नृत्य की बयार चली। कार्यक्रम की शुरुआत कथक से हुई। वहीं इसके बाद ओडिशी, कथक और सितार वादन के लिए महफिल सजी। इसका भरपूर आनंद कला प्रेमियों में उठाया। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री ने भरतनाटॺम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को लेकर समारोह का पंडाल कला प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। 39वें चक्रधर समारोह की पांचवीं संगीत संध्या में पहला कार्यक्रम रायगढ़ की सौम्या नामदेव ने कथक नृत्य से शुरू हुई।

इस कलाकार ने आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं इसके बाद कथक नृत्यांगना दीप माला सिंह ने कार्यक्रम प्रस्तुत की। वे अपनी मनभावन अदाकारी से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति रीति लाल की रही। उन्होंने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध मोसे नैना मिलाई के गीत पर नृत्य और भाव की बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी जिसने लोगो का मन मोह लिया। समारोह की पांचवी शाम फिल्म अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। उनके मंच पर आते ही पंडाल में मौजूद दर्शकोें ने उनका स्वागत तालियों की गडृगड़ाहट के साथ किया। उनके कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।

सितार वादन में अनुष्का ने मोहा मन

चक्रधर समारोह अनुष्का सोनी ने सितार वादन का रहा। उनके सितार वादन की सुरीली तान ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबलपुर के सेनिया घराने से संबद्ध अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अनुष्का सोनी चौथे पीढ़ी की सितार वादिका है। वे बचपन से ही सांगीतिक शिक्षा अपने दादा रूप कुमार सोनी और पिता से प्राप्त कर रही है। पांचवे शाम के कार्यक्रम की कड़ी में धमतरी की उपासना भास्कर ने शिव स्तुति पर पेश किया मनमोहन कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके इस कार्यक्रम की सराहना भी दर्शकों ने की और उनका उत्साह वर्धन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button