Advertisement Here

प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, अगले 24 घंटे में दिखेगा असर

रायपुर. प्रदेश के मौसम में अलगे 24 घंटों के दौरान तापमान में दो-तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर भारत में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बिगड़ा सकता है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शाम को हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो सकता है। रात में उत्तरी हवा में ठंडक घुल सकती है। अचानक ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है। पांच और छह जनवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आठ जनवरी तक बादल रह सकते हैं।

24 घंटे के दौरान वर्षा की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना भी जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।

संक्रांति में पड़ेगी ठंड
जिस तरह से मौसम में बदलाव आया है, उसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अभी ठंड में कमी का सिलसिला दो दिनों तक जारी रहेगा। दिन का तापमान बारिश के कारण गिर सकता है, लेकिन रात में वृद्धि संभावित है। नौ जनवरी के बाद ठंड बढ़ेगी। मकर संक्रांति के आसपास अच्छी ठंड पड़ेगी।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button