समस्या सुनने पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव दुहने लगे गाय, देखकर चकित हुए लोग

शहर विधायक गजेंद्र यादव का गाय का दूध दुहते हुए सोशल मिडिया में एक वीडियो वायर हो रहा है, जो काफी चर्चा में है। विधायक ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट में गाय का दूध दुहते हुए वीडियो पोस्ट किया है। ठेठ छत्तीसगढ़ीया देसी अंदाज वालेे विधायक गजेन्द्र के इस वीडियो की खूब सराहना हो रही है।

शुक्रवार को विधायक जब वार्ड भ्रमण में निकले थे तब एक महिला को गाय दुहते देखकर उनके पास पहुंच गए और खुद गाय को दुहने लगे। शहर में रहने के बाद भी वीडियो में बिल्कुल गांव के यदुवंशी की तरह पूरी परिपक्वता के साथ गाय के थन से बिना झिझक दूध निकालते दिख रहे हैं।

लगे जय यादव जय माधव के जयकारे

विधायक गजेन्द्र सुबह शहर के शंकर नगर के भ्रमण में निकले थे। इस दौरान एक जगह एक महिला गाय के थन से दुध निकालने की कोशिश कर रही थी।

विधायक ने उनसे दुहना लिया और खुद गाय दुहने में जुट गए। इस दौरान महापौर, पार्षद, निगम का स्टॉफ, बीजेपी के कार्यकर्र्ता उपस्थित रहे जो विधायक को दूध दुहते देख चकित रह गए। दुध दुहने के बाद सभी ने विधायक का तालियों से स्वागत किया और जय यादव जय माधव के जयकारे भी लगाए।

उनके पोस्ट देखकर नागरिक कह रहे है, अक्सर लोग ऊंचाई पर पहुंच कर अपनी जमीन भूल जाते है मगर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव आज की आज भी जमीनी जुड़ाव कायम है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button